Chandataknews
Chandrapur
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (AISMA) ने चंद्रपुर में बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, रेलवे प्रशासन के नकारात्मक रवैये के खिलाफ आंदोलन का बिगुल
चंद्रपुर, 27 जुलाई 2025

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (AISMA) ने आज चंद्रपुर स्टेशन पर एक अहम बैठक आयोजित कर लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया। इस बैठक की अध्यक्षता स्टेशन प्रबंधक बल्लारशाह दशरथ सिंह ने की, जिसमें चंद्रपुर के स्टेशन प्रबंधक अयाज़ खान, टीआई वर्मा, मंडल अध्यक्ष ककिरवार, मंडल सचिव चतुर्वेदी, तथा अन्य कई मंडल पदाधिकारियों और लगभग 40 स्टेशन मास्टर्स की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन के लगातार नकारात्मक रवैये और लिखित एवं मौखिक निवेदन के बावजूद कोई ठोस हल नहीं निकलने से स्टेशन मास्टर कैडर निराश और हतोत्साहित है। “रेल प्रहरी” कहे जाने वाले स्टेशन मास्टर बीते दिनों से गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं
संगठन ने मांग की है कि—
सात दिन लगातार नाइट ड्यूटी का रोस्टर तुरंत बंद किया जाए,
3rd और 4th लाइन वाले सेक्शन में अतिरिक्त स्टेशन मास्टर की तैनाती हो,
बिना जॉब एनालिसिस के लागू किया गया ईआई रोस्टर तुरंत बंद हो,
व्यस्त स्टेशनों पर प्राथमिकता से अतिरिक्त स्टेशन मास्टर की पोस्टिंग हो,
सभी स्टेशनों के नए भवनों में रेस्ट-कम-चेंजिंग रूम की सुविधा अनिवार्य की जाए,
रोड साइड स्टेशनों पर पहुंच के लिए पाथ वे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो,
स्टेशन मास्टर्स के अपग्रेडेशन के आदेश तत्काल जारी हों,
स्टेशन मास्टर्स से गैर-जरूरी कमर्शियल कार्य करवाना बंद किया जाए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक हल न मिलने की स्थिति में सभी स्टेशन मास्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। AISMA ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि माँगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं, तो रेलवे यातायात में व्यापक बाधा हो सकती है। स्टेशन मास्टर्स अपने हक और रेलवे संरक्षा के हित में संघर्ष को तैयार हैं।








